Vikasnagar News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
विकासनगर, अक्टूबर 19 -- Vikasnagar News: विकासनगर। विकासनगर कोतवाली पुलिस ने नावघाट भीमावाला में बगीचे के पास से एक व्यक्ति को पांच लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। चौकी इंचार्ज बाजार अर्जुन गुसाईं ने बताया कि रविवार रात को पुलिस नवाघाट में गश्त कर रही थी। इसी दौरान एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखा। पूछताछ करने पर पर उसकी पहचान भीमावाला निवासी वीर सिंह पुत्र स्व. लेखराम के रूप में हुई। उसके कब्जे से पांच लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। यह भी पढ़ें- Dehradun News: पांच लीटर कच्ची शराब के साथ एक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.