Vikasnagar News: पहाड़ी गली चौक पर सीवर लाइन निर्माण में देरी से व्यापारी आक्रोशित
विकासनगर, जुलाई 20 -- Vikasnagar News: विकासनगर। पहाड़ी गली चौक पर सीवर लाइन निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जल संस्थान के एसडीओ जयपाल और ईएमएस कंपनी के अधिकारियों से वार्ता की। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण कार्य में तेजी लाकर जल्द से जल्द समस्या का समाधान करने को कहा। व्यापार मंडल अध्यक्ष ने कहा कि लंबे समय से चल रहे निर्माण कार्य के कारण स्थानीय व्यापारियों और आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क पर खुदाई और निर्माण कार्य के चलते आवागमन प्रभावित होने के साथ ही व्यापारिक गतिविधियों पर भी असर पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों से कार्य को शीघ्र पूरा करने और क्षेत्रवासियों को राहत देने की मांग की। अधिकारियों ने जल्द समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.