विकासनगर, अगस्त 1 -- Vikasnagar News: पश्चिमीवाला गांव स्थित एक परचून की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। पीड़ित दुकानदार की तहरीर पर कोतवाली विकासनगर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तहरीर के अनुसार, पश्चिमीवाला निवासी राजेश ठाकुर पुत्र प्रेम सिंह की गांव में अर्द्ध सैनिक कैंटीन के नाम से परचून की दुकान है। उन्होंने बताया कि 27 जुलाई की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब नौ बजे दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के पिछले हिस्से में बने स्टोर की छत की एक चादर उखड़ी हुई थी और अंदर का दरवाजा मुड़ा हुआ मिला। दुकान की जांच करने पर ड्राई फ्रूट्स के कई पैकेट और कैश काउंटर में रखे करीब 1000 रुपये गायब मिले। इसके अलावा दुकान में लगा डीवीआर, हार्ड डिस्क और वाई-फाई उपकरण भी चोरी हो चुके थे। पीड़ित के अनुसार, आसपास लगे ...