Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में त्रुटियों को लेकर धरने दे रहे छात्रों ने कॉलेज के गेट पर जड़ा ताला
विकासनगर, सितम्बर 3 -- Vikasnagar News: परीक्षा परिणामों में हुई त्रुटियों को दुरुस्त नहीं किए जाने समेत 13 सूत्री मांगों को लेकर गुरुवार को वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में धरना दे रहे छात्रों का गुस्सा भड़क गया। नाराज छात्रों ने पहले नारेबाजी की। बाद में कॉलेज गेट पर ताला जड़कर वहीं धरने पर बैठ गए। गेट पर ताला जड़े जाने से अध्यापक काफी देर तक कॉलेज के अंदर ही फंसे रहे। दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे प्रशासन की ओर से तहसीलदार विवके राजौरी मौके पर पहुंचे और छात्रों से बात कर ताला खुलवाया। छात्रों ने कहा कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती है,तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- Dehradun News: विकासनगर में डाकपत्थर महाविद्यालय में तालाबंदी, छात्रों का धरना जारी बता दें कि 31 अगस्त से अखिल भारतीय विद्यार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.