विकासनगर, अक्टूबर 21 -- Vikasnagar News: पछुवादून गढ़वाल सभा ने अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका की निष्पक्ष सीबीआई जांच पूरी होने तक सिक्किम के राज्यपाल को पद से हटाने की मांग की है। बुधवार को सभा ने राष्ट्रपति के नाम तहसील प्रशासन के माध्यम से ज्ञापन भेजा। सभा के अध्यक्ष एडवोकेट रोशन नेगी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में वनंतरा रिसॉर्ट पर बुलडोजर चलाए जाने से महत्वपूर्ण डिजिटल और फोरेंसिक साक्ष्य नष्ट होने की आशंका जताई गई। सभा ने कहा कि अंकिता के माता-पिता लंबे समय से न्याय के लिए संघर्ष कर रहे हैं। मामले से जुड़े सभी तथ्यों को निष्पक्ष जांच के माध्यम से सामने लाया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: अंकिता भंडारी हत्याकांड: कथित वीआईपी की भूमिका की जांच पूरी होने तक राज्यपाल पद से हटाने की मांग सभा के सचिव लक्ष्...