Vikasnagar News: पंचायती भूमि पर बन रहे सड़क को लेकर दो पक्षों में जमकर हाथापाई
विकासनगर, अक्टूबर 14 -- Vikasnagar News: विकासनगर के गुडरिच में पंचायती भूमि पर बनाई जा रही सड़क को लेकर बुधवार को दो पक्ष आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों में नोकझोंक के बाद हंगामा भी हुआ। इसको लेकर दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हाथापाई करने का आरोप लगाया है। साथ ही पुलिस को शिकायती पत्र भी दिया है। गुडरिच में कुछ परिवार रहते हैं, जिनके लिए सड़क नहीं है। उन्हें खेतों के मेड़ों के सहारे अपने घरों तक पहुंचना पड़ता है। इसके लिए वह लंबे समय से सड़क की मांग कर रहे हैं। पूर्व में परिवारों को गुडरिच मेन रोड से नाले के बगल से पंचायती भूमि से सड़क देने का आश्वासन दिया गया था। वर्तमान में ग्राम प्रधान की सहमति पर परिवारों के लिए सड़क बनाने के लिए पंचायती भूमि पर कटान चल रहा था। बताया जा रहा है जिस जगह से सड़क के लिए कटान किया जा रहा है, उससे लगती हुई प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.