Vikasnagar News: न नियमित फॉगिंग हो रही, न दवा का छिड़काव
विकासनगर, जुलाई 12 -- Vikasnagar News: डेंगू से बचाव के इंतजामों को लेकर पछुवादून में नगर पालिका प्रशासन लापरवाह बना हुआ है। सरकारी अस्पताल में तो चार बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार किया गया है। लेकिन पालिका की ओर से न तो अभी तक क्षेत्र में फॉगिंग कराई जा रही है और न ही दवा का छिड़काव हो रहा है। बारिश के कारण जगह-जगह पानी भरा हुआ है। इस ओर भी किसी का ध्यान नहीं जा रहा है। हर साल बरसात और उसके बाद पछुवादून में डेंगू के मरीज सामने आते हैं। दो साल पूर्व पछुवादून क्षेत्र में भी बड़ी संख्या में डेंगू मरीज सामने आए थे। लेकिन पिछले अनुभवों से न तो स्वास्थ्य विभाग और न ही नगर पालिका कोई सीख लेने को तैयार है। हालांकि उपजिला अस्पताल में चार बेड का आईसोलेशन वार्ड तैयार कर लिया गया है। लेकिन पालिका की ओर से न तो नियमित रूप से फॉगिंग कराई जा रही है और न ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.