Vikasnagar News: नेटवर्क और कम लाभांश से परेशान राशन विक्रेता, सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी
विकासनगर, अगस्त 21 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर जनजाति सरकारी सस्ता गल्ला एसोसिएशन ने राशन विक्रेताओं की विभिन्न समस्याओं को लेकर खाद्य आपूर्ति विभाग के आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। विक्रेताओं ने चेतावनी दी कि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे अग्रिम राशन उठान बंद करने के साथ सामूहिक इस्तीफा देने को मजबूर होंगे। एसोसिएशन के अध्यक्ष श्याम सिंह राठौर ने कहा कि जौनसार-बावर अत्यंत दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र है। कम आबादी के कारण अधिकांश राशन विक्रेताओं के पास राशन कार्डों की संख्या सीमित है। ऐसे में उन्हें औसतन करीब पांच हजार रुपये ही लाभांश मिल पाता है। दूसरी ओर, क्षेत्र में नेटवर्क की समस्या लगातार बनी रहती है। मौसम खराब होने पर कनेक्टिविटी और भी बदतर हो जाती है। नेटवर्क नहीं होने के कारण दूरदराज के गांवों से राशन लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को घंट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.