विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: गुरु गोरखधाम गोगामेड़ी सेलाकुई में गोगा जी महाराज की नेजा निशान शोभायात्रा रविवार को श्रद्धा और उत्साह के साथ निकाली गई। गोगामेड़ी से शुरू हुई शोभायात्रा मुख्य बाजार, हरिपुर, पूर्विया लाइन और मिलन चौक से होकर गुजरी। इसके बाद यात्रा मुख्य बाजार होते हुए वापस गोगामेड़ी पहुंची, जहां विधिवत समापन किया गया। शोभायात्रा में नगर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। गोगा जी महाराज के जयकारों से पूरा सेलाकुई भक्तिमय हो उठा। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह स्थानीय लोगों ने सेवा स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया। लोगों को मीठा जल, फल और प्रसाद वितरित किया गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सेलाकुई में निशान यात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, गूंजे गोगा जी महाराज के जयकारे कई स्थानों पर पुष्पव...