विकासनगर, सितम्बर 9 -- Vikasnagar News: मुख्य बाजार में सीवर लाइन बिछाने का कार्य चलने के कारण इन दिनों यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। निर्माण कार्य के चलते सड़क पर आवागमन के लिए सीमित जगह बची है। ऐसे में भारी वाहनों की आवाजाही से जाम की समस्या और गंभीर हो रही है। इससे बाजार के व्यापारियों, खरीदारी के लिए आने वाले लोगों, राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस आईटी सेल के प्रदेश सचिव रिंकू कन्नौजिया के साथ ही स्थानीय व्यापारियों ने प्रशासन से मांग की है कि सीवर लाइन का कार्य पूरा होने तक मुख्य बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाकर उनके लिए वैकल्पिक मार्ग से डायवर्जन की व्यवस्था की जाए। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सीवर लाइन का काम पूरा होने तक विकासनगर मुख्य बाजार में भारी वाहनों...