Vikasnagar News: नारैणी दुर्गा भवानी... से प्रीतम भरतवाण ने बांधा समां, जागरों पर देर रात तक झूमे श्रद्धालु
विकासनगर, नवम्बर 1 -- Vikasnagar News: सेलाकुई के बावन बीघा मैदान में रविवार को मां राजराजेश्वरी कालिंका दरबार का वार्षिक उत्सव भक्तिमय माहौल में मनाया गया। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत पद्मश्री जागर सम्राट प्रीतम भरतवाण ने 'नारैणी दुर्गा भवानी...' जागर से की। उनकी आवाज में मां भगवती की स्तुति गूंजते ही पूरा मैदान जयकारों से गूंज उठा। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एक देवी जागर प्रस्तुत कर श्रद्धालुओं को भक्ति के रंग में रंग दिया। प्रीतम भरतवाण ने 'गौरजा जागर' और 'नंदा देवी जागर' के माध्यम से उत्तराखंड की लोक आस्था और परंपराओं को सुरों में पिरोया। जागरों की पारंपरिक लय और ढोल-दमाऊ की थाप पर श्रद्धालु भी जमकर थिरके। 'दैणी ह्वे जै सुरकंडा' और 'जै माया' जैसी प्रस्तुतियों ने माहौल को और भक्तिमय बना दिया। देर रात तक श्रद्धालु उनके जागरों और भजनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.