विकासनगर, सितम्बर 11 -- Vikasnagar News: बाजार में नारियल पानी लेने को लेकर हुए विवाद और मारपीट का वीडियो प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी ठेली संचालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ शांति भंग करने के मामले में कार्रवाई की है। वहीं, पीड़ित की तहरीर पर मारपीट और धमकी देने के आरोप में मुकदमा भी दर्ज किया गया है। थानाध्यक्ष शैंकी कुमार ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो में सेलाकुई बाजार में नारियल पानी की ठेली पर एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया था। वीडियो का संज्ञान लेकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच की। जांच में सामने आया कि नारियल पानी लेने को लेकर ठेली संचालक निजामुद्दीन का ग्राहक रफीक से विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान निजामुद्दीन ने रफीक के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए ...