Vikasnagar News: नशे के खिलाफ कालसी में निकली जागरूकता रैली
विकासनगर, अक्टूबर 6 -- Vikasnagar News: नशे के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए मंगलवार को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज कालसी में उत्तराखंड राज्य बाल कल्याण परिषद की ओर से नशा मुक्त भारत अभियान के तहत कार्यशाला और जागरूकता रैली आयोजित की गई। समाज कल्याण विभाग देहरादून के प्रायोजन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक, भाषण, पोस्टर और नारों के माध्यम से नशे से होने वाले नुकसान को सामने रखा। कार्यक्रम के बाद विद्यालय से जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने नशामुक्त समाज का संदेश दिया। प्रधानाचार्य सचिन असवाल ने कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य और भविष्य को प्रभावित करने के साथ परिवार की आर्थिक एवं सामाजिक स्थिति पर भी असर डालती है। युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाने के लिए परिवार, विद्यालय ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.