विकासनगर, अक्टूबर 2 -- Vikasnagar News: विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। युवा शक्ति संगठन हरबर्टपुर की ओर से आयोजित नशा मुक्ति क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में ड्रीम लैंड ने हरिपुर इलेवन को हराकर खिताब अपने नाम किया। रोमांचक मुकाबले में ड्रीम लैंड के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की। हरिपुर इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवर में ड्रीम लैंड के सामने 70 रन का लक्ष्य रखा। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ड्रीम लैंड की टीम ने बेहतर बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 13 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...