Vikasnagar News: नवनिर्मित तीन शेड का विधायक ने किया लोकार्पण
विकासनगर, अगस्त 21 -- Vikasnagar News: सेलाकुई स्थित शिव मंदिर परिसर में नवनिर्मित तीन शेड का शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक सहदेव पुंडीर ने लोकार्पण किया। मंदिर पहुंचने पर विधायक ने रिबन काटकर शेड का उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने मंदिर में आयोजित हवन-यज्ञ में शामिल होकर विधिवत पूजा-अर्चना की। विधायक ने कहा कि नवनिर्मित शेड बनने से मंदिर परिसर में होने वाले छोटे-बड़े धार्मिक आयोजनों के लिए व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा। साथ ही श्रद्धालुओं को बारिश और तेज धूप से राहत मिलेगी और धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। मंदिर के पंडित पंकज पुरोहित ने हवन-यज्ञ विधिवत संपन्न कराया। इस दौरान मंदिर समिति अध्यक्ष शूरवीर सिंह चौहान, प्रकाश भट्ट, अनिल नौटियाल, महेंद्र पंवार, हरीश, नीतीश कुमार, डालचंद, मुकेश मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.