विकासनगर, अक्टूबर 15 -- Vikasnagar News: मां शाकुंभरी देवी झंडा सेवा समिति के तत्वावधान में छावनी बाजार स्थित माता के स्थान पर गुरुवार को मां शाकुंभरी देवी के झंडे को नए वस्त्र धारण कराकर विधि-विधान से मूल स्थान पर स्थापित किया गया। इस दौरान पूरा छावनी बाजार माता के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। छावनी बाजार स्थित मां शाकुंभरी देवी के स्थान पर शारदीय नवरात्र की पंचमी तिथि को प्रतिवर्ष झंडा चढ़ाने की परंपरा है। इसी क्रम में गुरुवार सुबह माता के झंडे को उतारकर पुराने वस्त्र हटाए गए। शाम को पंडित राम पाठक ने मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं से दूध, दही, घी, शहद और गंगाजल सहित पंच द्रव्यों से झंडे का स्नान कराया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: मां स्कंदमाता की आराधना में डूबे श्रद्धालु इसके बाद झंडे क...