विकासनगर, सितम्बर 22 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के धर्मावाला और आदूवाला में सड़क सुविधाओं के विस्तार से ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी। धर्मावाला में 3.50 लाख रुपये की लागत से बनी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क का विधायक सहदेव पुंडीर ने मंगलवार को लोकार्पण किया, जबकि आदूवाला में 100 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग टाइल सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया। आदूवाला में सड़क बनने से स्थानीय ग्रामीणों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलेगी। विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और किसानों को रोजमर्रा के आवागमन में सहूलियत होगी। वहीं बारिश के दौरान रास्ते में होने वाली दिक्कतों से भी राहत मिलने की उम्मीद है। विधायक ने कहा कि सहसपुर क्षेत्र में स्थानीय जरूरतों के अनुरूप सड़क, पेयजल, शिक्षा और स्वास्थ्य से जुड़े कार्यों को प...