Vikasnagar News: धर्मावाला चौक पर खड़े डंपर बन रहे हादसों का कारण
विकासनगर, अगस्त 23 -- Vikasnagar News: पांवटा-बल्लूपुर हाईवे पर धर्मावाला चौक के आसपास खनन कार्यों से जुड़े डंपर और भारी वाहन खुलेआम सड़क किनारे खड़े रहते हैं। इन वाहनों के बिना रिफ्लेक्टर और लाइट के अंधेरे में खड़े होने से रात के समय हादसों का खतरा बढ़ गया है। वाहन चालकों और राहगीरों को हर रोज जान जोखिम में डालकर गुजरना पड़ता है, लेकिन प्रशासन और पुलिस इस गंभीर समस्या पर आंख मूंदे हुए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि देर रात इन डंपरों को सड़क के किनारे खड़ा कर चालक चले जाते हैं, जिससे कई बार तेज रफ्तार वाहन इनसे टकराने से बाल बाल बचे हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ये डंपर खनन क्षेत्र से जुड़े हैं और कुछ प्रभावशाली लोगों के होने के कारण कार्रवाई नहीं होती। धर्मावाला निवासी प्रशांत पाल, प्रविंद्र सैनी, अजय नेगी, करमवीर सिंह, रविंद्र सैनी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.