विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: पांवटा-बल्लूपुर हाईवे पर धर्मावाला चौक के आसपास सड़क किनारे खड़े डंपर और अन्य भारी वाहन हादसों का खतरा बढ़ा रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि खनन कार्यों से जुड़े डंपर देर रात सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं। कई वाहनों में रिफ्लेक्टर और पर्याप्त लाइट नहीं होने के कारण ये रात के अंधेरे में दूर से दिखाई नहीं देते। इससे हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धर्मावाला निवासी प्रशांत पाल, प्रविंद्र सैनी, अजय नेगी, करमवीर सिंह और रविंद्र सैनी ने बताया कि अक्सर चालक डंपर खड़े करने के बाद उन्हें सड़क किनारे छोड़कर चले जाते हैं। ऐसे में रात के समय तेज रफ्तार से आने वाले वाहन चालक कई बार इन डंपरों से टकराने से बाल-बाल बचते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में...