Vikasnagar News: धंसती सड़क पर 10 हजार की आबादी का सफर, हादसे का खतरा
विकासनगर, सितम्बर 17 -- Vikasnagar News: डोबरी-होरावाला मोटर मार्ग की बदहाली अब 12 से अधिक गांवों की करीब 10 हजार की आबादी के लिए परेशानी का सबब बन गई है। मार्ग जगह-जगह धंसने और सड़क का हिस्सा क्षतिग्रस्त होने से कई स्थानों पर इसकी चौड़ाई कम हो गई है। इससे वाहनों की आवाजाही जोखिम भरी हो गई है। खासकर रात के समय संकरे और क्षतिग्रस्त मार्ग से गुजरना ग्रामीणों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। ग्रामीणों ने मार्ग की स्थिति को देखते हुए कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका जताई है। ग्रामीणों के मुताबिक पिछले एक साल से सड़क के सुधारीकरण की मांग लगातार उठाई जा रही है, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश के बाद मार्ग के कई हिस्सों में सड़क और अधिक धंस गई है। कई हिस्सों में दो वाहनों के आमने-सामने आने पर एक वाहन को किनारे रुकने की जगह तक नहीं मिलती।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.