Vikasnagar News: द इंडियन पब्लिक स्कूल में रामलीला के बाद हुआ रावण दहन
विकासनगर, अक्टूबर 16 -- Vikasnagar News: बाबूगढ़ स्थित द इंडियन पब्लिक स्कूल में शुक्रवार को दशहरा उत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान कक्षा तीन से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने रामलीला का मंचन कर भगवान श्रीराम के आदर्शों और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विशालकाय रावण के पुतले का दहन रहा। रावण दहन होते ही विद्यालय परिसर जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। विद्यालय के प्रधानाचार्य अनिल कुमार वोहरा ने कहा कि दशहरा सत्य, धर्म और सदाचार के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रावण दहन अहंकार और बुराइयों को समाप्त करने का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। मौके पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष नीरज अग्रवाल, व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और उपाध्यक्ष दीपक ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.