Vikasnagar News: दो दिन में ही उखड़ने लगा चकराता-मसूरी एनएच का पेचवर्क, गुणवत्ता पर उठे सवाल
विकासनगर, नवम्बर 10 -- Vikasnagar News: चकराता-त्यूणी-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क मरम्मत की गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे हैं। चकराता छावनी बाजार के पास कैलाना डाकघर से चिलमिरी तक हाल ही में कराया गया पेचवर्क महज दो दिन में ही उखड़ने लगा है। कई जगह डामर निकलने से सड़क पर दोबारा गड्ढे बन गए हैं। वहीं, मरम्मत में इस्तेमाल की गई रोड़ी और बजरी भी सड़क पर बिखरी पड़ी है। इससे मार्ग पर आवाजाही करने वाले वाहन चालकों, खासकर दोपहिया वाहन सवारों के लिए दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। स्थानीय निवासी गोपाल वर्मा, जवाहर सिंह, खजान रावत, मनीष रावत, शमशेर सिंह, दिनेश चौहान और सालक राम जोशी का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर मरम्मत के नाम पर हर बार खानापूर्ति की जा रही है। उनका कहना है कि पहाड़ी क्षेत्र में तापमान गिरने और मौसम में बदलाव के बीच सड़क की मरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.