Vikasnagar News: दैनिक श्रमिकों की भूख हड़ताल तीसरे दिन भी जारी
विकासनगर, जुलाई 16 -- Vikasnagar News: भूमि संरक्षण वन प्रभाग, कालसी में अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दैनिक श्रमिकों का धरना और भूख हड़ताल गुरुवार को तीसरे दिन भी जारी रही। आंदोलनकारी श्रमिकों ने आरोप लगाया कि कई दिनों से आंदोलन चलने के बावजूद विभाग की ओर से उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई है। श्रमिकों का कहना है कि अब तक विभाग के किसी जिम्मेदार अधिकारी ने आंदोलनकारियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं का समाधान करने का प्रयास नहीं किया। आंदोलनकारियों ने यह भी आरोप लगाया कि भूख हड़ताल पर बैठे श्रमिकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अब तक कोई चिकित्सक या स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। आंदोलनकारी श्रमिकों ने कहा कि वे अपनी जायज मांगों के समाधान तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन जारी रखेंगे। उन्हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.