Vikasnagar News: देर शाम हुई बारिश से दिन भर की गर्मी से मिली राहत
विकासनगर, जुलाई 15 -- Vikasnagar News: पछुवादून क्षेत्र में पिछले तीन दिनों से उमस भरी गर्मी से बेहाल लोगों को बुधवार शाम हुई झमाझम बारिश ने बड़ी राहत दी। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण लोगों का जनजीवन प्रभावित हो रहा था और घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया था। ऐसे में शाम करीब पांच बजे शुरू हुई बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया। देर शाम अचानक मौसम ने करवट ली और तेज हवाओं के साथ शुरू हुई बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बारिश के बाद वातावरण पूरी तरह ठंडा और खुशनुमा हो गया। सड़कों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर लोग सुहावने मौसम का आनंद लेते नजर आए। लगातार उमस और गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली। भीषण गर्मी का सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और कामकाजी लोगों पर पड़ रहा था। बारिश शुरू होते ही बच्चे और युवा घरों से बाहर निक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.