Vikasnagar News: दुष्यंत गौतम के विरोध में यूकेडी का प्रदर्शन
विकासनगर, अक्टूबर 17 -- Vikasnagar News: अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी प्रकरण की सीबीआई जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम की राज्यपाल नियुक्ति पर रोक लगाने की मांग को लेकर उत्तराखंड क्रांति दल ने विकासनगर और सेलाकुई में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सेलाकुई में पुतला दहन कर केंद्र सरकार के फैसले पर सवाल उठाए। वहीं, विकासनगर में उपजिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच और अंकिता को न्याय दिलाने की मांग की। यूकेडी नेताओं ने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में कथित वीआईपी की भूमिका को लेकर लंबे समय से सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मामले की निष्पक्ष जांच पूरी होने और सच्चाई सामने आने तक संबंधित नियुक्ति पर रोक लगाई जानी चाहिए। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.