विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: नवरात्र के आठवें दिन दुर्गाष्टमी पर माता के महागौरी स्वरूप की पूजा-अर्चना की गई। साथ ही श्रद्धालुओं ने कंजक पूजन किया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में मंदिरों में पहुंच कर महागौरी की स्तुति की। कन्याओं का पूजा कर आशीर्वाद मांगा। श्रद्धालु नवरात्र का व्रत कर अष्टमी के दिन कन्याओं की पूजा कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक भोजन करवाते हैं। मान्यता है कि कन्या पूजन से मां भगवती का आशीर्वाद मिलता है। काली माता मंदिर के पंडित मनोज पैन्यूली ने बताया कि मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की पूजा के साथ कंजक पूजन से मां दुर्गा को प्रसन्न किया जाता है। शुक्रवार को ही होगा। दुर्गाष्टमी पर पछुवादून के सभी मंदिरों में धार्मिक कार्यक्रम आयोजित हुए। श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन व आरती कर मन्नतें मांगी। पछुवादून क्षेत्र में शारदीय न...