विकासनगर, अक्टूबर 3 -- Vikasnagar News: विकासनगर, संवाददाता। दिवाली से पहले बाजार में बाहरी फड़ कारोबारियों पर रोक और स्थानीय दुकानदारों को ही दुकानों के बाहर सामान लगाने की छूट देने का फैसला हुआ है। स्थानीय व्यापारियों को पटाखा लाइसेंस में प्राथमिकता, बसों के प्रेशर हॉर्न पर कार्रवाई और 65 दिन से अधूरे पहाड़ी गली के काम को पर्व से पहले पूरा कराने की मांग भी व्यापार मंडल ने उठाई है। श्री सनातन धर्म मंदिर में हुई बैठक में बाजार की व्यवस्थाओं और व्यापारियों से जुड़े इन मुद्दों पर कई अहम निर्णय लिए गए।

व्यापार मंडल की बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय गुप्ता और महामंत्री हरीश अरोड़ा ने बताया कि दीपावली से एक सप्ताह पहले अपनी या किराये की दुकान संचालित करने वाले व्यापारी निर्धारित स्थान पर दुकान के बाहर सामान लगा सकेंगे। व्यापार मंडल ने बाहरी फ...