विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: साहिया, संवाददाता। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के जुलाई 2026 सत्र के तहत साहिया में दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सहायक क्षेत्रीय निदेशक डॉ. गोविंद सिंह रावत ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न डिग्री, डिप्लोमा और रोजगारपरक पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने अध्ययन केंद्र को जनजातीय क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा का महत्वपूर्ण केंद्र बताते हुए कहा कि यहां गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इस दौरान छात्र-छात्राओं को निशुल्क पाठ्य पुस्तकें भी वितरित की गईं। इस मौके पर विश्वविद्यालय की समन्वयक डॉ. प्रियंका जलाल, सहायक समन्वयक नितिन तोमर, शिक्षक, शिक्षणेत्तर कर्मचारी और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस क...