विकासनगर, अक्टूबर 10 -- Vikasnagar News: दिल्ली में सीजेपी के आंदोलन में शामिल होने जा रहे यूथ कांग्रेस के सात नेताओं को सहसपुर थाना पुलिस ने होरावाला में उनके घर पर ही रोक दिया। प्रदेश उपाध्यक्ष आकाश आजाद समेत सात नेताओं को सुबह पांच बजे से दोपहर एक बजे तक नजरबंद रखा गया। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिल्ली जाने का कार्यक्रम प्रभावित हुआ और वे प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल नहीं हो सके। शनिवार सुबह यूथ कांग्रेस के नेता दिल्ली रवाना होने के लिए आकाश आजाद के होरावाला स्थित आवास पर एकत्र हुए थे। युवाओं के दिल्ली में प्रदर्शन में शामिल होने की सूचना मिलने पर सहसपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। यह भी पढ़ें- Prayagraj News: दिल्ली में मार्च से पहले कांग्रेसियों पर पुलिस का पहरा पुलिस ने सभी सात नेताओं को घर से बाह...