Vikasnagar News: दिनकर विहार में दो दिन से गहराया पेयजल संकट
विकासनगर, जुलाई 21 -- Vikasnagar News: शहर की पॉश कॉलोनी में दिनकर विहार में दो दिन से पेयजल पेयजल किल्लत बनी हुई। सोमवार शाम को ट्यूबवेल में खराबी आने से लोगों के घरों में नल सूखे रहे। मंगलवार देर शाम तक भी आपूर्ति बहाल नहीं होने से लोगों को बारिश के पानी से दिनचर्या निपटानी पड़ी। करीब तीन हजार की आबादी को पीने के पानी की किल्लत झेलनी पड़ी। लगातार दो दिन पानी नहीं आने से लोगों की घरों में स्टोर पानी भी समाप्त हो गया। दिनकर विहार में विधायक आवास के सामने पेयजल आपूर्ति के लिए हाल ही में लगाए गए ट्यूबवेल में खराबी आने से सोमवार शाम पेयजल आपूर्ति ठप हो गई थी जो मंगलवार देर शाम तक भी सुचारु नहीं हुई। जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हुई। आसपास की गलियां इन दिनों सीवर लाइन बिछाने के लिए खोदी गई हैं, जिससे स्थानीय बाशिंदे दूसरे मोहल्ले से भी पी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.