Vikasnagar News: दहेज के लिए विवाहिता से मारपीट का आरोप
विकासनगर, जुलाई 27 -- Vikasnagar News: रामपुर कलां निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुराल पक्ष पर दहेज में कार अथवा Rs.10 लाख की मांग को लेकर मारपीट और प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति समेत छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका निकाह 12 दिसंबर 2025 को गागलहेड़ी (सहारनपुर) निवासी शौकीन के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद पति और ससुर ने दहेज में कार या Rs.10 लाख नकद की मांग शुरू कर दी। पिता के असमर्थता जताने पर उसे लगातार प्रताड़ित किया जाने लगा। पीड़िता का आरोप है कि 14 अप्रैल को बीमार मां और घायल भाभी की देखभाल के लिए मायके जाने की बात पर पति ने कार की मांग को लेकर गाली-गलौज की और मारपीट की। इस दौरान तीन तलाक देने की धमकी भी दी। शोर सुनकर पहुंचे सस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.