विकासनगर, अगस्त 3 -- Vikasnagar News: कालसी संवाददात। जनजागरूकता अभियान के तहत थाना कालसी पुलिस ने एकलव्य रेजिडेंशियल स्कूल के छात्र-छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान विद्यार्थियों को साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, महिला एवं बाल सुरक्षा, नशे के दुष्परिणाम, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा विभिन्न अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी दी गई। थानाध्यक्ष विवेक राठी ने बताया कि कार्यक्रम के तहत विद्यालय के छात्र-छात्राओं का थाना कालसी परिसर में शैक्षणिक भ्रमण कराया गया। पुलिस अधिकारियों ने विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस की भूमिका तथा नागरिकों के अधिकारों एवं कर्तव्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस अवसर पर पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को साइबर ठगी से बचाव, यातायात नियमों के पालन, महिलाओं एवं बच्चों की सु...