Vikasnagar News: त्यौहार पर खरीददारी को उमड़ा जनसैलाब, विकासनगर में दिनभर जाम से जूझे लोग
विकासनगर, अक्टूबर 18 -- Vikasnagar News: खरीदारों की भीड़ उमड़ने से रविवार को विकासनगर शहर में ट्रैफिक बेपटरी हो गया। वाहनों के भारी दबाव से सुबह से शाम तक बाजार में जाम लगा रहा। मुख्य बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लगने से लोगों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। हालात ऐसे रहे कि वाहन रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर पैदल चलने तक की जगह नहीं बची। रविवार को छुट्टी का दिन होने और त्योहारों की तैयारियों के चलते बाजार में सुबह से ही खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। दिन चढ़ने के साथ ही बाजार में लोगों की आवाजाही बढ़ती गई। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों के वाहन बाजार में प्रवेश करने से यातायात का दबाव बढ़ गया। देखते ही देखते मुख्य बाजार में जाम लग गया। इससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और खरीदारी करने आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.