विकासनगर, अक्टूबर 13 -- Vikasnagar News: जौनसार-बावर, रवाई और जौनपुर क्षेत्र को जोड़ने वाले त्यूणी-मोरी-पुरोला राज्य राजमार्ग के चौड़ीकरण और सुधारीकरण की मांग दस साल से उठ रही है, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और महासू देवता मंदिर समिति ने लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता को ज्ञापन भेजकर सड़क के चौड़ीकरण की मांग की है। त्यूणी से मोरी-पुरोला तक करीब 66 किलोमीटर लंबा यह मार्ग प्रसिद्ध महासू देवता मंदिर हनोल को जोड़ता है। मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते हैं। यात्रा सीजन और जागड़ा मेले के दौरान सड़क पर यातायात का दबाव बढ़ने से शटगधार और खुनीगाड़ से आगे कई किलोमीटर लंबा जाम लग जाता है। इसमें आम श्रद्धालुओं से लेकर विशिष्ट अतिथियों तक को घंटों फंसे रहना पड़ता है। स...