Vikasnagar News: त्यूणी में संदिग्ध हालात में डाक कर्मचारी की मौत
विकासनगर, सितम्बर 23 -- Vikasnagar News: त्यूणी स्थित डाक विभाग में तैनात कर्मचारी विनोद शोकटा की बुधवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव चांदनी ढांग स्थित श्मशान घाट के पास टोंस नदी किनारे पड़ा मिला। वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। शव का कुछ हिस्सा पानी में और कुछ नदी के बाहर था। शरीर पर स्पष्ट चोट के निशान नहीं मिले हैं। मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए विकासनगर भेज दिया है। बताया गया है कि डाकघर त्यूणी में तैनात विनोद शोकटा निवासी भगवत त्यूणी सुबह करीब छह बजे गेट बाजार स्थित अपने आवास से जेपीआरआर राष्ट्रीय राजमार्ग की ओर मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। करीब सात बजे मोटर पुल और वन विभाग बैरियर से करीब छह-सात सौ मीटर आगे चांदनी ढांग में टोंस नदी किनार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.