विकासनगर, जुलाई 8 -- Vikasnagar News: जुलाई के पहले सप्ताह में ही त्यूणी तहसील क्षेत्र के सेब उत्पादक किसानों के सामने अपनी फसल को बचाना बड़ी चुनौती बन गया है। क्षेत्र में इस बार तोतों के बढ़ते आतंक से बागवान खासे चिंतित हैं। उनका कहना है कि तोतों के झुंड लगातार बगीचों में धावा बोलकर सेब की फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। त्यूणी क्षेत्र में अधिकांश किसान बड़े पैमाने पर लो-हाईट और हाई-डेंसिटी किस्म के सेब का उत्पादन करते हैं। सामान्यतः इन किस्मों की तुड़ाई जुलाई के अंतिम सप्ताह में शुरू होती है, लेकिन इस बार फसल पकने से पहले ही तोतों ने बगीचों पर हमला शुरू कर दिया है। बागवानों के अनुसार सुबह करीब पांच बजे से लेकर शाम साढ़े सात बजे तक तोतों के झुंड बगीचों में मंडराते रहते हैं। चौकीदार उन्हें भगाने के लिए बगीचे के एक छोर पर पहुंचते हैं तो तोते...