Vikasnagar News: त्यूणी-चकराता-मसूरी मार्ग पर खोला जाए पेट्रोल पंप
विकासनगर, जुलाई 14 -- Vikasnagar News: त्यूणी-चकराता-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेट्रोल पंप नहीं होने से वाहन चालकों और पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। स्थानीय लोगों ने केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री को ज्ञापन भेजकर क्षेत्र में पेट्रोल पंप लगवाने की मांग की है। ज्ञापन में कहा गया कि क्षेत्र के प्रमुख मोटर मार्ग पर त्यूणी से लेकर चकराता, जमना पुल तक लगभग सौ किलोमीटर क्षेत्र में कोई पेट्रोल पंप नहीं है। जबकि पर्यटक और महासू देवता मंदिर हनोल में आने-जाने वाले श्रद्धालु यहीं से गुजरते हैं। इस मार्ग से प्रतिदिन सैकड़ों वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन डीजल-पेट्रोल न मिलने से यात्रियों को खासी परेशानी होती है। पेट्रोल पंप की सुविधा नहीं होने से कई बार पर्यटक इस मार्ग पर सफर करने से परहेज करते हैं, जिससे स्थानीय व्यापार भी प्रभावित होता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.