Vikasnagar News: तेल फैक्ट्री में चोरी, डीवीआर-कैमरे और तेल के कनस्तर-बोतलें ले गए चोर
विकासनगर, अगस्त 17 -- Vikasnagar News: पृथ्वीपुर स्थित पोषक ऑयल मिल में चोरों ने फैक्ट्री को निशाना बनाकर कार्यालय में लगे डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी समेत तेल के कनस्तर और बोतलें चोरी कर लीं। फैक्ट्री संचालक को घटना की जानकारी 15 अगस्त की सुबह फैक्ट्री पहुंचने पर हुई। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पृथ्वीपुर निवासी फैक्ट्री संचालक सुधीर पुंडीर ने पुलिस को बताया कि वह 15 अगस्त की सुबह फैक्ट्री पहुंचे थे। कार्यालय में जाने पर वहां लगे डीवीआर, सीसीटीवी कैमरे और एलसीडी गायब मिले। इसके बाद उन्होंने फैक्ट्री परिसर में जांच की तो तेल के कनस्तर और बोतलें भी गायब मिलीं। उन्होंने बताया कि चोरी हुए कनस्तरों और बोतलों की सही संख्या का पता फैक्ट्री में रखे सामान की पूरी जांच के बाद ही चल सकेगा। चोर फैक्ट्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.