विकासनगर, सितम्बर 24 -- Vikasnagar News: लांघा-छरबा मार्ग पर तिराहे से पहले रेढ़ापुर के समीप तीव्र घुमाव वाले मोड़ पर सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण से हादसे का खतरा बना हुआ है। सड़क से सटाकर कबाड़ से भरे बोरे और खाली ड्रम रखे जाने से मोड़ पर सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे वाहन चालकों को अचानक सामने आए वाहन से बचने में मुश्किल हो सकती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस स्थान पर सड़क पहले से ही तीव्र मोड़ लेती है। ऐसे में सड़क किनारे रखा सामान वाहनों की दृश्यता को और बाधित कर रहा है। दोनों दिशाओं से आने वाले वाहन अचानक आमने-सामने आने पर चालकों को ब्रेक लगाने या वाहन नियंत्रित करने के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो यहां कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है。

दिनभर रहता है वाहन...