विकासनगर, अगस्त 16 -- Vikasnagar News: नगर के एक वेडिंग प्वाइंट में रविवार को समृद्धि लेडीज क्लब के तीज मिलन समारोह में महिलाओं ने सोलह श्रृंगार में सज-धज कर सावन के पारंपरिक गीतों पर जमकर नृत्य किया। वहीं हरियाली तीज पर आधारित प्रस्तुतियों से हर किसी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम में रोचक प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिनमें महिलाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इसके साथ ही एक दूसरे के हाथों पर मेहंदी लगाई। वहीं, हरियाली तीज महोत्सव में नारी सशक्तीकरण पर भी चर्चा हुई। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई, जिसके बाद सावन के मल्हार और नृत्य का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हरियाली तीज पर बनाए गए आकर्षक झूले पर सावन की मल्हारों के बीच एक दूसरे को जमकर झुलाया। 'अरी बहना अंखिया हैं, प्यासी-प्यासी मनवा में पूरनमासी...' गीत पर महिलाएं बेहद भाव...