विकासनगर, अगस्त 21 -- Vikasnagar News: प्रेमनगर हरबर्टपुर मार्ग पर धूलकोट तिराहे के पास शुक्रवार तड़के विशालकाय पेड़ गिर गया। गनीमत रही पेड़ की चपेट में कोई नहीं आया। वरना बड़ा हादसा हो सकता था। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पेड़ को काटकर हटाया। इसके चलते करीब एक घंटे तक सड़क पर यायाताया बाधित रहा। इस दौरान सड़क के दोनों तरफ वाहनों की कतारें लगी रही। पेड़ हटाए जाने के बाद यातायात सुचारु हो सका। धूलकोट जंगल में शाल के विशालकाय पेड़ मौजूद हैं। इनमें से कई पेड़ ऐसे हैं जो जर्जर हो चुके हैं। शुक्रवार तड़के सुबह करीब चार बजे एक विशालकाय शाल का पेड़ गिरकर सड़क पर गिर गया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: सेलाकुई में सड़क पर गिरा पेड़, हादसा टला तड़के सुबह सड़क पर यातायात न के बराबर था। नहीं तो बड़ा हादसा ...