Vikasnagar News: ढाबे में दही परांठा खाने के बाद चार युवक बीमार, फूड प्वाइजनिंग की आशंका
विकासनगर, सितम्बर 1 -- Vikasnagar News: लाखामंडल से मोरी घूमने गए चार युवक दही पराठा खाने के बाद बीमार पड़ गए। युवकों ने मोरी के एक ढाबे पर दही पराठा खाने के बाद से ही तबीयत बिगड़ने की बात कही है। फूड प्वाइजनिंग की आशंका के चलते चारों का अलग-अलग अस्पतालों में उपचार चल रहा है। इनमें एक युवक का उपचार स्वामी विवेकानंद अस्पताल धर्मावाला में कराया जा रहा है, जबकि तीन अन्य युवक देहरादून के अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। लाखामंडल निवासी विनेश, मनीष, बलराम, इंदर और जीतराम ने बताया कि वो तीन दिन पहले घूमने के लिए मोरी गए थे। इस दौरान जीतराम को छोड़कर बाकी चारों युवकों ने एक ढाबे पर दही पराठा खाया। युवकों के मुताबिक भोजन करने के कुछ समय बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें उल्टी, पेट दर्द और अन्य परेशानी होने लगी, जिसके बाद उपचार के लिए अस्पताल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.