Vikasnagar News: ढलानी में बारिश से ढहा घर का आंगन
विकासनगर, सितम्बर 17 -- Vikasnagar News: ढलानी के कोटी गांव में बारिश के दौरान एक ग्रामीण के घर का आंगन ढह गया। घटना के कई दिन बाद भी नुकसान का जायजा लेने राजस्व विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची है। प्रभावित परिवार का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद क्षेत्रीय लेखपाल मौके पर पहुंचने में आनाकानी कर रहे हैं। कोटी गांव निवासी विजय सिंह पुत्र स्वर्गीय चमन लाल के घर का आंगन तीन सितंबर की शाम करीब चार बजे आपदा के दौरान ढह गया था। आंगन के धंसने से परिवार के सामने घर की सुरक्षा को लेकर भी चिंता खड़ी हो गई है। विजय सिंह के अनुसार घटना के बाद उन्होंने क्षेत्रीय लेखपाल से कई बार संपर्क कर मौके का निरीक्षण करने और आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने का अनुरोध किया, लेकिन अभी तक स्थलीय निरीक्षण नहीं किया गया। प्रभावित ग्रामीण का कहना है कि बारिश के कारण पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.