विकासनगर, जुलाई 10 -- Vikasnagar News: कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ढकरानी स्थित सोलर प्लांट से 600 मीटर कॉपर वायर चोरी के मामले का खुलासा कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से चोरी किया गया कॉपर वायर भी बरामद कर लिया गया है। बरामद कॉपर वायर की कीमत लगभग 80 हजार रुपये बताई गई है। एसएसआई शिशुपाल सिंह रावत ने बताया कि गुरुवार को सोलर प्लांट के इंजीनियर गौरव कुमार ने सूचना दी कि प्लांट से कॉपर वायर चोरी हो गई है। सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने सोलर प्लांट के सुरक्षा कर्मियों की मदद से आरोपी को चोरी की कॉपर वायर सहित पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान जब्बार (27 वर्ष) पुत्र महमूद, निवासी वार्ड नंबर-6, ढकरानी, विकासनगर के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की जरूरत पूरी करने के लिए कॉपर वायर चोरी कर...