Vikasnagar News: ढकरानी में ढाई लाख की स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
विकासनगर, सितम्बर 10 -- Vikasnagar News: विकासनगर पुलिस ने ढकरानी क्षेत्र से एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के कब्जे से 8.09 ग्राम स्मैक बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ढाई लाख रुपये बताई गई है। कोतवाल राजीव रौथाण ने बताया कि ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी और नशे के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली विकासनगर पुलिस टीम ने बुधवार रात को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर ढकरानी के पास से आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विशाल पुत्र बंशीलाल निवासी बाबूगढ़, विकासनगर के रूप में हुई है। यह भी पढ़ें- विकासनगर के ढकरानी में 8.09 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार उसके कब्जे से 8.09 ग्राम स्मैक बरामद की गई। आरोपी के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.