Vikasnagar News: ढकरानी कोर्ट में कोबरा निकलने से अफरा तफरी
विकासनगर, जुलाई 18 -- Vikasnagar News: ढकरानी स्थित सिविल कोर्ट परिसर में शनिवार पूर्वान्ह करीब 11:15 बजेएक इंडियन स्पेक्टाकल्स कोबरा (नाग) निकल आने से परिसर में मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही सर्प रेस्क्यू विशेषज्ञ आदिल मिर्जा मौके पर पहुंचे और पूरी सावधानी के साथ जहरीले कोबरा का सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया। रेस्क्यू के दौरान कोर्ट परिसर में मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखा गया। कुछ ही देर में आदिल मिर्जा ने कोबरा को सुरक्षित पकड़ लिया, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना टल गई। इसके बाद सांप को नियमानुसार उसके प्राकृतिक आवास में सुरक्षित छोड़ा गया। आदिल मिर्जा ने लोगों से अपील की कि यदि कहीं सांप दिखाई दे तो घबराएं नहीं और न ही उसे मारने या पकड़ने का प्रयास करें। इसकी सूचना तुरंत वन विभाग या प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को दे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.