Vikasnagar News: डोंकवाला में 10 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला बुलडोजर
विकासनगर, जुलाई 8 -- Vikasnagar News: मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण की टीम ने न्यू हाईवे डोंकवाला में सुमेरु विहार के निकट करीब 10 बीघा क्षेत्र में की जा रही अवैध प्लॉटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। संयुक्त सचिव के आदेश पर बुधवार को प्राधिकरण की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध प्लॉटिंग को ध्वस्त कर दिया। एई शंशाक सक्सेना ने बताया कि कुलदीप रावत की ओर से सुमेरु विहार नया हाईवे, डोंकवाला क्षेत्र में बिना स्वीकृत लेआउट मानचित्र के लगभग 10 बीघा भूमि पर पक्की सड़क बनाकर प्लॉटिंग की जा रही थी। मामले में पहले कारण बताओ नोटिस और निर्माण कार्य रोकने के नोटिस जारी किए गए थे, लेकिन संबंधित व्यक्ति निर्धारित तिथियों पर अपना पक्ष प्रस्तुत नहीं कर सका और न ही कोई स्वीकृत लेआउट प्राधिकरण के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्राधिकरण ने इसे नियमों का उल्लंघन मान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.