Vikasnagar News: डॉ. नवानी के तबादले से नाराज लोगों का प्रदर्शन
विकासनगर, जुलाई 25 -- Vikasnagar News: राज्य मानसिक स्वास्थ्य संस्थान सेलाकुई में तैनात वरिष्ठ मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. रविंद्र नवानी के स्थानांतरण को लेकर स्थानीय लोगों और तीमारदारों का आक्रोश फूट पड़ा है। डॉक्टर के तबादले से नाराज लोगों ने शनिवार को को संस्थान के गेट पर प्रदर्शन कर उनके तबादले को तुरंत प्रभाव से रद्द करने की मांग उठाई है। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि डॉ. रविंद्र नवानी (एमडी मेडिसिन, बेंगलुरु) एक अत्यंत कुशल और मृदुभाषी चिकित्सक हैं। वे मानसिक स्वास्थ्य संस्थान के साथ-साथ गंभीर और जटिल बीमारियों से जूझ रहे उन मरीजों के लिए भी वरदान साबित हो रहे हैं जो जौलीग्रांट, एम्स या अन्य बड़े अस्पतालों से पूरी तरह ठीक नहीं हो पाते। स्थानीय लोगों का कहना है कि दूर-दराज और अन्य राज्यों (उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश) से आने वाले मरीजों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.