Vikasnagar News: डेम साइट लोहारी गांव मोटर मार्ग बदहाल,ग्रामीण परेशान
विकासनगर, अगस्त 24 -- Vikasnagar News: डेम साइट से लोहारी गांव को जोड़ने वाले मोटर मार्ग की हालत लंबे समय से खस्ताहाल है। जल विद्युत निगम के अधीन आने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गहरे गड्ढे, कीचड़ और उबड़-खाबड़ सड़क के कारण लोगों को आवागमन में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के दौरान स्थिति और खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भरने से सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर बने गड्ढों और कीचड़ के कारण आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। इससे लोग चोटिल होने के साथ ही कपड़े भी खराब कर रहे हैं। बरसात के मौसम में इस मार्ग पर पैदल और दोपहिया वाहनों से आवाजाही करना खासा जोखिम भरा बना हुआ है। वर्तमान में यमुना नदी पर 300 मेगावाट की लखवाड़ जल विद्युत परियोजना का कार्य प्रगति पर है। परियोजना में कार्यरत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.