Vikasnagar News: डिग्री कॉलेज चकराता में वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं का आगाज
विकासनगर, नवम्बर 3 -- Vikasnagar News: चकराता, संवाददाता। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय चकराता में मंगलवार को दो दिवसीय वार्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिताएं शुरू हो गई। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण और मुख्य अतिथि डॉ. आजाद ने प्राध्यापकों के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रतियोगिताओं का उद्घाटन किया। प्रतियोगिताओं के आगाज के साथ ही छात्र-छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मुख्य अतिथि डॉ. आजाद ने कहा कि खेल विद्यार्थियों को नई पहचान दिलाने के साथ ही उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत बनाते हैं। खेलों से अनुशासन, आत्मविश्वास और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। वहीं, प्राचार्य प्रो. आशुतोष शरण ने कहा कि खेल जीवन में अनुशासन की मजबूत नींव रखते हैं। क्रीड़ा संयोजक डॉ. पवन कुदवान ने कहा कि खेल जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। इनसे व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.